नाप में सही होगा वही फैसला लिया जाएगाःएसपी

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। जिले में एसपी और पूर्व विधायक के बीच नोकझोंक की खबर सामने आयी है। जिले के निगोही थाने के सामने पुलिस व पूर्व विधायक के बीच भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को फिर तूल पकड़ गया। एसपी एस आनन्द स्वयं राजस्व विभाग की टीम के साथ भूमि की नाप कराने पहुंचे। जहां पूर्व विधायक से उनकी नोकझोंक भी हुई।
बता दें निगोही थाने के सामने करीब सात डिसमिल भूमि खाली पड़ी है। जिसे थाना पुलिस अपनी बता रही है। जबकि पूर्व विधायक सपा नेता रोशन लाल वर्मा अपना कब्जा करना चाहते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। सोमवार को एसपी एस आनंद स्वयं ही विवादित भूमि की नाप कराने के लिए नायब तहसीलदार जगतमोहन जोशी के साथ निगोही पहुंचे। जैसे ही एसपी ने नाप कराना शुरू किया तो पूर्व विधायक भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाप कराने का विरोध शुरू कर दिया। जिस पर उनकी एसपी से नोकझोंक भी हुई।
इस दौरान एसपी ने कहा नाप में जो सही होगा उसी हिसाब से आगे निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद नाप शुरू कराई जा सकी। विधानसभा चुनाव के दौरान रोशन लाल वर्मा भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे तब भी थाने के सामने बनी उनकी दुकानों को प्रशासन ने अवैध बताते हुए बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। एसपी ने कहा कि अभी नाप कराई जा रही है। उसके बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। नाप कराने में किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

More From Author

कांग्रेसियों ने दिया धरना, बोलेःअदाणी समूह की जांच सुप्रीम कोर्ट करे

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत जलालाबाद ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने डालमिया चीनी मिल रूपापुर का शैक्षिक भ्रमण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *