कांग्रेसियों ने दिया धरना, बोलेःअदाणी समूह की जांच सुप्रीम कोर्ट करे

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। अदाणी समूह के निवेशकों पर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या फिर किसी संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को दोपहर बाद टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से केंद्र सरकार व अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउनहाल स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंच गए। जहां करीब 20 मिनट तक सड़क पर ही धरने पर बैठे रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से जो आरोप अडानी समूह के निवेशक एलआइसी, भारतीय स्टेट बैंक पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर लगाए है उसकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराई जाए।
प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि पूर्व में राहुल गांधी ने जो सवाल उठाए थे वह सारे आज सही साबित हो रहे है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को भी केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में बताए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि यदि अभी से हम सब ध्यान नहीं देंगे तो आने वाला समय आर्थिक संकट का होगा। मोदी सरकार सिर्फ कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया।

More From Author

केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

नाप में सही होगा वही फैसला लिया जाएगाःएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *