केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के द्वारा समस्त जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं द्वितीय सोमवार को कन्या जन्म उत्सव मनाए जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशानुसार सोमवार को जनपद शाहजहाँपुर के ब्लॉक कांट व भावलखेड़ा सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पर बालिकाओं के साथ केक काटकर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें 32 नवजात बालिकाओं सहित उनकी माताओं को भेट स्वरुप उपहार वितरण कर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में भावलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ. समीर सिंह व कांट सीएचसी पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. जफर खान की उपस्थिति में कन्या जन्मोत्सव से मनाया गया।
प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित ने कन्याओं की माताओं से केक कटवा कर व उपहार देकर उनका सम्मान किया। उन्होने कहा कि हमारी बेटियॉ भारत वर्ष की स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है। कन्याओं के जन्म से सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओं के बारे में बताया।
नमिता यादव वन स्टॉप सेंटर ने बताया कि हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी महिला है। उन्होंने कहा कि बालिका भी घर का चिराग होती है उन्हें समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।
जिला समन्वयक कीर्ति मिश्रा ने कहा कि हमारे देश की आधी आबादी महिलाओं की है। उनके उत्थान के बिना हमारा देश आगे नहीं बढ़ सकता है। पीड़ित महिलाओं और शोषित महिलाओं के लिए सरकार की ओर से वन स्टॉप सेंटर का संचालित किया जा रहा है। जहां एक ही छत के नीचे महिलाओं को सभी प्रकार की सुविधा दी जाती है।सामाजिक कार्यकर्ता पूनम गंगवार ने कन्या सुमंगला योजना बाल सेवा योजना व अन्य योजनाओं के बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी समीर सिंह, प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी अमृता दीक्षित, प्रतिमा मिश्रा परामर्शदाता, सुप्रिया अवस्थी सोशल वर्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विजय सिंह, सुभाष इत्यादि महिलाएं उपस्थित रही।

More From Author

डीएम ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कांग्रेसियों ने दिया धरना, बोलेःअदाणी समूह की जांच सुप्रीम कोर्ट करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *