ई रिक्शा चालक का शव बरामद

भावलखेड़ा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना रौजा क्षेत्र में न्यू नेशनल हाईवे पर गांव अहमदपुर टिक्कल के पास बरामद हुए ई रिक्शा चालक चांद मियां उर्फ बब्बू के शव के मामले में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है। एक व्यक्ति को शक जाहिर करते हुए नामजद किया गया है। उक्त व्यक्ति का ई रिक्शा पूर्व में चांद मियां किराए पर चलाता था।
थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा निवासी चांद मियां उर्फ बब्बू 23 जनवरी से लापता थे। उसका शव तीन फरवरी को थाना रोजा क्षेत्र में गांव अहमदपुर टिक्कल के पास हाईवे किनारे मिट्टी से दवा बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे एवं गर्दन से छैनी बरामद हुई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन अरविंद सिंह चैहान ने बताया कि मामले में मृतक की पत्नी फरहा की ओर से दर्ज गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। मृतक की पत्नी ने नौशाद निवासी तारीन गाड़ीपुरा को शक के आधार पर नामजद किया गया है। चांद मियां पूर्व में नौशाद का ई रिक्शा चलाता था। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More From Author

काम की बात ! अगर है पैर में दर्द तो पहनें ऐसे जूते , जानें किस तरह के जूते होते हैं बेहतर

डीएम ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *