निजामपुर गोटिया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर गोटिया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यतः विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना तथा दीक्षा ऐप के माध्यम से कंटेंट प्ले करने के लक्ष्य को हासिल करना मुख्य रहा। बैठक में अभिभावकों को दीक्षा एप का प्रयोग करके क्यूआर कोड स्कैन करना बताया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय को प्रदान की गई शैक्षिक सामग्री का प्रदर्शन भी अभिभावकों के समक्ष किया गया तथा शासन के द्वारा शिक्षा के उन्नयन हेतु लागू की गई योजनाओं से सभी अभिभावकों को परिचित कराया गया।
बैठक में संदीप गुप्ता प्रधानाध्यापक, डा. अरुण कुमार गुप्ता, शालिनी तथा सत्यपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

More From Author

लोधीपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे लोगो के विरुद्ध होगी विधिक कार्यवाही

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन की बैठक सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *