प्रत्येक वृद्ध का सम्मान तथा सुरक्षा शासन की प्राथमिकताःडीएम

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ0प्र0 माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम-2007 तथा उ0प्र0 माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण नियमावली-2014 में उल्लिखित वृद्धजनों के पोषण एवं पुर्नवास हेतु किये गये प्रावधानों के प्रभावी एवं समन्वित क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रत्येक वृद्ध का सम्मान तथा सुरक्षा प्राथमिकताओं में होना चाहिए तथा सरकार एवं समाज के जिम्मेदार सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका सम्मान एवं सुरक्षा प्राथमिकता में लेनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम विनोवा सेवा आश्रम परिसर बरतारा शाहजहाँपुर में निवासरत वृद्धजनो के स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार हेतु प्रत्येक शनिवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियमित वृद्धाश्रम भेजने हेतु बैठक में उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने निवासरत वृद्धजनों को मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए। वृद्धाश्रम में साफ-सफाई अथवा सीलन की समस्या ठीक कराए जाने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। वृद्धाश्रम के पास स्थित कारखाने द्वारा वायु प्रदूषण होने के कारण, वृद्धजनों को समस्या होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से जांच कराए जाने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्तर पर भरण पोषण अधिकरण का गठन किया गया है, जिसमे पीड़ित वृद्ध आवेदन दे सकते है। जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर गठित भरण-पोषण अधिकरण के व्यापक प्रचार-प्रसार वाल-पेटिंग कराने आदि के निर्देश दिये ताकि कोई भी वृद्ध, वृद्धावस्था में बच्चो अथवा अन्य किसी स्तर से प्रताड़ित होने पर समस्याओं का सामना न करना पडे और उन्हें सरकार की मंशानुरूप सुविधायें, सम्मान अथवा निराश्रित होने पर वृद्धाश्रम में प्रवेश दिलाया जा सके। परिजनों द्वारा प्रताड़ित/निष्कासित किये जाने पर उनके परिजनो पर जुर्माना तथा अन्य कार्यवाही की जा सके। बैठक में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को वृद्धजनों को समस्या पड़ने पर अधिकरण तक भेजने एवं उनकी पर्याप्त सुरक्षा हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

एसएस कालेज में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

छात्रों को सिखाए मानसिक तनाव से दूर रहने के गुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *