पोलैंड में गिरी मिसाइल संभवत, रूस द्वारा किया हमला नहीं : नाटो

ब्रसेल्स: नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का कहना है कि यूक्रेन के साथ लगी पोलैंड की सीमा में एक मिसाइल विस्फोट शायद रूस द्वारा किया गया हमला नहीं था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बुधवार को कहा कि यह संभवत: यूक्रेन की वायु रक्षा मिसाइल थी जो भटक गई थी।

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के राजदूतों के साथ आपातकालीन वार्ता के बाद स्टोल्टेनबर्ग ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘इम मामले में जांच चल रही है और हमें उसके नतीजों का इंतजार करने की जरूरत है। लेकिन हमारे पास कोई संकेत नहीं है कि यह जानबूझकर किए गए एक हमले का परिणाम था।’’ उन्होंने हालांकि कहा कि यह घटना यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध की वजह से हुई।

More From Author

नेपाल में चुनाव से पहले फर्जी मतपत्रों के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं को गुजरात, हिमाचल के तोह्फे दिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *