क्या कांग्रेस ने रणनीति के तहत राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश चुनाव से दूर रखा ? : अनुराग ठाकुर

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या विपक्षी दल ने किसी रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने से उन्हें दूर रखा? हिमाचल प्रदेश में शनिवार को वोट डाले गये, जहां कांग्रेस जयराम ठाकुर नीत भाजपा सरकार को शिकस्त देना चाहती है.

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें यह समझना होगा कि भारत जोड़ो यात्रा के बहाने राहुल गांधी को चुनाव प्रचार से दूर रखना क्या एक रणनीति का हिस्सा था, या यह एक राजनीतिक कदम था?’’ उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही इस बारे में बता सकती है कि पार्टी के एक प्रमुख नेता को चुनावों में प्रचार करने से क्यों दूर रखा गया.

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह वही नेता हैं जो उत्तर प्रदेश से चुनाव हारने के बाद वहां कभी नजर नहीं आये हैं. कांग्रेस को अपना अध्यक्ष चुनने में तीन साल लगे, जो पार्टी की स्थिति को बयां करता है.’’ राहुल ने सात सितंबर को कन्याकुमारी से 150 दिनों की भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है. यात्रा 12 राज्यों में 3,570 किमी से अधिक की दूरी तय कर जनवरी में श्रीनगर पहुंचेगी.

More From Author

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के चार दिवसीय दौरे पर

जनरल मनोज पांडे चार दिवसीय दौरे पर फ्रांस रवाना, शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ करेंगे वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *