कोविड नियमों पर स्थानीय निवासियों की चीनी प्रशासन से झड़प

बींिजग: उत्तरी-पूर्वी चीन की पुलिस ने बताया कि कोविड-19 पृथकवास पाबंदियां लागू कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के बीच हुई झड़प के बाद सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चीन में कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामले सामने आने के बीच यह ंिहसा हुई है। देश के दक्षिणी निर्माण एवं प्रौद्योगिकी हब गुआनझो में मंगलवार को संक्रमण के 2,230 मामले आए हैं। हालांकि, नये मामलों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है, लेकिन चीन लगातार अपनी ‘जीरो कोविड’ नीति को लागू कर रहा है जिसमें पृथकवास, लॉकडाउन और रोजाना या लगभग रोजाना संक्रमण की जांच कराना शामिल है।

लिनयी के शानदोंग शहर के पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘‘नागरिकों की निजी सुरक्षा के कानून अधिकारी का अवैध रूप से उल्लंघन करने वालों’’ के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। महामारी के कारण उठाए गए तमाम कदमों की देश भर में आलोचना हो रही है और इस दौरान कम्युनिस्ट पार्टी के शासन को चुनौती देने वाले दुर्लभ नजारे दिख रहे हैं।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि झड़प के बाद किसे गिरफ्तार किया गया है। लोगों की गिरफ्तारी की खबर मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर आयी, लेकिन दोपहर से पहले ही देश के सेंसर ने उसे हटा दिया।

More From Author

विश्व की सबसे बड़ी लीग बनेगी आईपीएल, विदेशी लीग में नहीं खेलेंगे भारतीय: धूमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *