पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

 

 

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला अजीजगंज निवासी रेखा पत्नी सुरेश ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि 24 सितंबर को शाम सात बजे वे अपने घर के पास ही गोबर डालने गई थीं। उनके बच्चे कोचिंग गए हुए थे। तभी चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। घर में रखा मोबाइल और 20 हजार नगद चुरा कर ले गए। मामले की तहरीर चौक कोतवाली में दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ महज शांति भंग की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि पुलिस ने बरामद मोबाइल को भी वापस नहीं किया। पुलिस ने उल्टे उसे ही धमकाया की मुकदमा लिखाने से कुछ नहीं होगा। आरोप है कि थाने जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने अभद्रता भी की। अब आरोपी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने के कई चक्कर लगाने के बावजूद भी पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

 

More From Author

अजीजगंज श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन

17 Oct 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *